देवरिया, फरवरी 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर दक्षिणी रेलवे ढाला पर बने ओवरब्रिज के रेलिंग के किनारे सड़क में गड्ढा बन गया है। इसकी जानकारी होते ही राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम मौके पर पहुंची और अधिकारियों को फोन मिलाकर तत्काल उसे ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।सलेमपुर उपनगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग डेढ़ दशक पहले दक्षिणी रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया। ओवरब्रिज सड़क व रेलिंग के बीच बने एप्रोच इन दिनों धंस गया है। जिसके चलते हादसा होने की संभावना है। लोग इसकी मरम्मत करने की कई दिनों से मांग कर रहे थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था।मंगलवार की दोपहर बाद जब इसकी जानकारी सलेमपुर की विधायक व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को हुई तो वह मौके पर ...