गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। राजनगर एक्सटेंशन की हाईराइज सोसाइटी का पानी मोरटा गांव के नाले में गिरने से वह ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर नाले का पानी भर गया है। इसके विरोध में सोमवार को मोरटा गांव के किसान जीडीए के मुख्य अभियंता से मिले। साथ ही अपनी समस्या उठाते हुए उसका समाधान कराने की मांग उठाई। मोरटा गांव के विनीत त्यागी और शुभम त्यागी के नेतृत्व में किसान सोमवार को जीडीए कार्यालय पहुंचे। विनीत त्यागी ने कहा कि लंबे समय से हाईराइज सोसाइटी का पूरा पानी गांव के नाले में डाला जा रहा है, जिस वजह से गांव के नाले का पानी ओवरफ्लो होकर एक मुख्य मार्ग बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- रास्ते की बदहाली पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध इस कारण स्कूली बच्चों के आने जाने का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। बच्चों को ...