सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने युवक गौरव सिंह पर कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जयंत क्षेत्र के व्हीवीसी ऑफिस के पास नितेश अग्रहरी अपने साथियों गौरव सिंह, विवेक अग्रहरि व अन्य सार्थियों के साथ मौजूद था, तभी ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गौरव सिंह पर फोर-व्हीलर वाहन चढ़ा दिया। घायल को तत्काल एनसीएल के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स...