नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में गुरुवार को फरासू के पास वाहन ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवाओं और यात्रियों के बीच विवाद हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे हालात नियंत्रण में आए। प्राथमिक जांच के अनुसार, हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक गलत दिशा में ओवरटेक कर स्थानीय स्कूटी सवार युवाओं का विरोध झेल रहे थे। इससे विवाद बढ़ा और बदरीनाथ राजमार्ग के पास मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मारपीट में संलिप्त बाहरी युवाओं को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया है। गिरफ्तार युव...