ओवरटेक में भिड़े दो ट्रक, चालक घायल
पीलीभीत, मई 13 -- गजरौला। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाकर जाम खुलवाया। हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के थाने के समीप हुआ। ट्रक चालक साबिर पुत्र लाल शाह निवासी जहानाबाद, जिला पीलीभीत मौंरंग लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा गिट्टी से भरा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- चिकसौरा में ट्रक पलटा, चालक जख्मी ट्रक चालक गुरप्रीत पुत्र धर्मपाल निवासी निगोही, शाहजहांपुर के पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.