आरा, जनवरी 31 -- -कोहरे के कारण मिल्क वैन समेत कई वाहन आपस में भिड़े, छह जख्मी सहार, संवाद सूत्र। सहार सोन नदी पुल पर शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में थार वाहन की ओर से टक्कर मार दिए जाने से ऑटो पलट गई। घना कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे सहार से अरवल की ओर जा रहा एक थार वाहन ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया और अरवल से सहार की ओर आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो मौके पर ही पलट गई। वहीं ऑटो के आगे चल रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि ऑटो पर सवार लोग पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही ऑटो ...