ओवरटेक में ट्रक ने मारा कट, पेंट से भरा लोडर हाईवे पर पलटा
कन्नौज, जुलाई 9 -- जलालाबाद, संवाददाता। कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक ने पेंट से भरे लोडर को कट मार दिया। संतुलन बिगड़ने पर लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में लोडर में लदी करीब 60 पेंट की बाल्टियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा जलालाबाद क्षेत्र के पांडेपुर कट के सामने हुआ। दरअसल लोडर कानपुर स्थित वेयरहाउस से बिरला ओपस कंपनी का पेंट लेकर छिबरामऊ जा रहा था। चालक के मुताबिक, पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय अचानक कट मार दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। उस समय लोडर में चालक समेत दो लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.