भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के चकौड़ा, महराजगंज निवासी रामकृष्ण पाल ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने ओवरटेक के दौरान कार में धक्का मारने, मारपीट और वाहनों के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से माता मन्नी देवी, पत्नी प्रेमावती, बच्चों और चालक कंचन पाल के साथ दवा के लिए खमरिया जा रहे थे। महराजगंज पुलिया के पास पीछे से आ रही कार सवार लोगों ने ओवरटेक के प्रयास में उनकी कार को धक्का मार दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और गालियां दीं। यह भी पढ़ें- महिला की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा इतना ही नहीं, वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। यूपी-112 को सूचना देने के बाद किसी तरह जान बच सकी। पुलिस ने बादल, बुडल बादल, कल्लू बीडीसी और शुभम के खिलाफ संबंधित धार...