गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में ओवरटेक को हुए विवाद में एक कार चालक ने दूसरी कार में जानबूझकर कई बार टक्कर मारी। इससे उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।अवंतिका एन्क्लेव निवासी चेतन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल की रात वह पत्नी के साथ दीनदयाल ऑडिटोरियम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार अचानक उनकी गाड़ी के पास आई और साइड से रगड़ते हुए आगे निकलने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि जब उनकी गाड़ी के पास पर्याप्त जगह नहीं थी और आरोपी की कार निकल नहीं पाई तो चालक ने गुस्से में आकर पहले जबरदस्ती अपनी गाड़ी आगे निकाली और फिर उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.