कन्नौज, मार्च 9 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद पीछे से आ रही स्लीपर बस की टक्कर से हादसा हो गया। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार 33 यात्री बाल-बाल बच गए। कानपुर नगर जिले के थाना बिठूर की मंधना चौकी क्षेत्र के गांव परगढ़ी बांगर निवासी सत्यम सिंह (35) कार से दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। उनके साथ आंध्र प्रदेश के जिला प्रकाशम के थाना अंगोला कस्बा अंगोला निवासी हिमाजा (23), अपर्णा (21), शाही पवन (19) और सत्यम (32) भी कार में सवार थे। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवा गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार सवार सभी लोग किसी तरह बाहर निकल आए। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.