ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर
रुद्रपुर, मई 12 -- गदरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मंगलवार सुबह ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, झगड़पुरी मोड़ के पास एनएच-74 पर सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात वन-वे किया गया है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बिजनौर जिले के शेरकोट निवासी जायद पुत्र इसरार अहमद अपनी कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरी कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक, बाजपुर शाखा में कार्यरत सुरभि बाल-बाल बच गईं। टक्कर के बाद जायद की कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.