इटावा औरैया, मई 18 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी के पास सोमवार शाम बैंगन से लदी एक पिकअप ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि वाहन सड़क पर पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचआई टीम ने राहत कार्य चलाकर यातायात सुचारु कराया।

हादसे का विवरण सिरसागंज से बैंगन लादकर एक पिकअप बनारस मंडी जा रही थी। सिरसागंज निवासी टीटू जल्दी पहुंचने के प्रयास में तेज गति से वाहन चला रहा था। मलाजनी के पास चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर बड़ी मात्रा में ...