गुमला, मार्च 23 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पालकोट रोड स्थित बेहरा टोली के समीप रविवार अपराह्न करीब 4.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिंस कुजूर और चैनपुर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक ओवरलोड ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...