ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल
लखनऊ, मई 28 -- निगोहा,लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया। जियो पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब चार बजे रायबरेली से लखनऊ की दिशा में चावल और गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर जा रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक नंबर यूपी 32 डब्ल्यूएन 8695 के चालक ने लापरवाही और अत्यधिक तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.