बगहा, जनवरी 13 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज-सहोदरा मुख्यमार्ग में नोनिया टोला गांव के समीप ओवरटेक के चक्कर मे दो बाइक सवार ट्रक से जा टकराए। घटना में दोनो बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना सोमवार की दोपहर 2 बजे की है।जख्मी युवकों की पहचान डीके शिकारपुर गांव निवासी मो कैश (24) व मो जावेद (26) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल टीम ने दोनो युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनो को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि दोनों युवक अपनी अपनी बाइक से नरकटियागंज आ रहे थे।नोनिया टोला चौक के समीप दोनो तेज गति से एक ट्रक से आगे निकलने लगे।इसी क्रम में पहला बाइक सवार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।बाद में दूसरा बाइक सवार पहले बाइक से टकरा गया।घटना में दोनों बुरी तरह से जख्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.