चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी में गुरुवार को तड़के ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक पुरानी बाजार के पास हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। ट्रक की टक्कर लगने से पोल टूटकर नीचे की तरफ झुक गया और उसमें लगी केबिलें टूट गई। इसके साथ ही आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पोल गिरने से दोनों तरफ हाईवे में भारी वाहनों की कतार लगी गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने तार और खंभे दुरुस्त किए। फलस्वरुप करीब आठ घंटे बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। गुरुवार को तड़के करीब चार बजे पुरानी बाजार काली देवी मंदिर चौराहा के पास हाईवे में ओवरटेक के चक्कर में एक तेज रफ्तार ट्रक हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने हाईटेंशन लाइन का पोल तोड़ा, आधे शहर की बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.