गंगापार, जून 24 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के अंजना चौराहे के पास बुधवार को ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हंडिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अंजना चौराहे के पास पहुंची, उसी दौरान आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया। इसी बीच ट्रक के पास से निकलने के दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार के कारण बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान सैदाबाद निवासी 27 वर्षीय नितेश पुत्र महेश ...