इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू गांव के पास बुधवार दोपहर एक कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कन्नौज के थाना छिबरामऊ में बहबरपुर निवासी मोहित पुत्र खुशीराम कार चला रहा था। उसके साथ छिबरामऊ थाना के तालग्राम निवासी उदयवीर सिंह यादव पुत्र सत्यराम यादव और उनकी पत्नी पुष्पा देवी भी सवार थीं। उदयवीर सिंह ने बताया कि वे छिबरामऊ से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेसवे बनी हरदू गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ओवरटेक कर तेजी से लाइन बदल दी। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। हादसे में उदयवीर सिंह को मामूली चोटें आ...