मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र में भीखनपुर के पास दरभंगा फोरलेन पर शुक्रवार को ओवरटेक कर रही बस को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। फोरलेन किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

दुर्घटना की जानकारी ट्रक चालक मोहम्मद नईम ने पुलिस को बताया कि ट्रक पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में मक्के का छिलका लोड किया गया था। इसे असम पहुंचाना था। इस दौरान जब वह दरभंगा फोरलेन पर भीखनपुर के पास मेडिकल ओवरब्रिज से थोड़ा आगे बढ़ा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ओवरटेक किया। बस चालक ने ओवरटेक करने के तुरंत बाद ट्रक के ठीक सामने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। नईम के मुताबिक, अचानक स...