भागलपुर, जून 19 -- अकबरनगर, संवाददाता।  थानाक्षेत्र के आलमगीरपुर गांव के पास गुरुवार की शाम एक सड़क हादसे में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो चालक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला चक्का ऑटो में जा घुसा। दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया। दोनों अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- पिरोजपुर-भगैया मार्ग पर ऑटो व बाइक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...