देवरिया, मार्च 19 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ के पास एक ई- रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सरकारी बस चालक की पिटाई कर दी। वहीं मनबढ़ों ने बस में तोड़-फोड़ भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कालेज भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि अपका अपना 'हिन्दुस्तान' अखबार नहीं करता है।देवरिया डिपो से सवारी लेकर बुधवार की दोपहर एक सरकारी बस सलेमपुर के लिए जा रही थी। बस रास्ते में सवारी भरने के लिए देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहादुर पुर मोड़ के पास रूकी थी, कि उसी दौरान एक ई- रिक्शा चालक ई- रिक्शा लेकर प...