चंदौली, मार्च 10 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर पुलिस यार्ड के पास मंगलवार की भोर में नेशनल हाइवे पर ओवरटेक करते समय गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। बिहार के दुर्गावती क्षेत्र का निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार डाला से गिट्टी लादकर बिहार की ओर जा रहा था। सैयदराजा के नौबतपुर स्थित यूपी बिहार बार्डर पर चालक नेशनल हाईवे पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइटर से टकरा गया और पलट गया। जिससे हाइवे की दोनों लेन पर गिट्टी फैल गई। सूचना पर परिजन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। ट्रक को हटाने के लिए पुलिस मौके पर जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.