अमरोहा, अप्रैल 3 -- हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पर ओवरटेक करते समय कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा सवार सास-बहू बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें उपचार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी मचनी देवी अपनी सास विमला के साथ शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा में बैठकर नगर आ रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा तीसरा मिल के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि रहरा की दिशा से आ रही कार ने ओवरटेक में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा सवार सास-बहू घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.