दरभंगा, सितम्बर 22 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के 200 स्वयंसेवकों के लिए आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित लिखित प्रतियोगिता के अंकों एवं ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर 20 श्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया। विवि के पीजी गणित विभाग के लालू प्रसाद यादव प्रथम, जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम की श्रुति सिन्हा द्वितीय एवं डब्ल्यूआईटी की सुरभि कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा प्रतिभा रानी, आदर्श कुमार, स्वाति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, साजिया नाज, आयुष्मान कुमार, अनुष्का कुमारी, प्रत्यूष कुमार, सुनील कुमार दास, निखिल कुमार पासवान, स...