फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को नाइट स्वीपिंग परियोजना और बुढ़ैना में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस योजना पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इससे सफाई व्यवस्था, सामाजिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर और नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना से शहर को साफ और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि करीब 1.06 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस योजना के तहत 1.63 लाख वर्गमीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इसके लिए 41 सफाई कर्मी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 33 रिक्शा और दो सुपरवाइजर लगाए गए हैं। रात में सफाई होने से दिन में यातायात और व्यापार पर असर नहीं पड़ेगा। मंत्री ने बताया कि इससे दुकानदारों और आम लोगों को स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.