गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड दिल्ली रोड पर महावीर चौक से लेकर कापसहेड़ा बॉर्डर तक बरसाती नाला बनाया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 8.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि बरसाती नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर आवंटन के एक साल के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...