गुरुग्राम, फरवरी 24 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने विश्व बैंक से ऋण मांगा है। पिछले सप्ताह दूसरे चरण के टेंडर दस्तावेज को विश्व बैंक के पास भेज दिया है। विश्व बैंक से मंजूरी मिलने में करीब एक महीने का वक्त लग सकता है। इसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा।पहले चरण में ये होगा रूट ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की लंबाई करीब 28.5 किमी है। जीएमआरए ने पिछले साल सितंबर माह में इस परियोजना के तहत पहले चरण का टेंडर करीब 1277 करोड़ रुपये में जारी कर दिया था। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो रूट तैयार होना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग को तैयार करना है। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाना ...