ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए जमीन देने को तैयार
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए जमीन मालिक अपनी जमीन देने को तैयार हैं। गांव बसई के जमीन मालिकों ने जमीन खरीद समिति के तहत जमीन बेचने की सहमती जता दी है, जबकि गांव इस्लामपुर के कुछ लोगों ने अभी सहमती नहीं जताई है। भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों को भरोसा है कि एकाध दिन में सभी जमीन मालिक सहमता जता देंगे। इसके बाद जिला उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए गांव कन्हेई, इस्लामपुर और बसई की करीब 10 हजार 883 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। कन्हेई गांव में 534 वर्ग मीटर जमीन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए चाहिए, जोकि सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल की है। मौजूदा समय में इस जमीन पर अस्पताल की पार्किंग है। वहीं, गांव बसई में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए और सेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.