गुरुग्राम, दिसम्बर 24 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में चार अंडरपास शामिल नहीं होंगे। इस फैसले पर मंगलवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई। जीएमआरएल फिलहाल बख्तावर चौक और कृष्णा चौक पर दो अंडरपास का निर्माण करवाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में छह अंडरपास आ रहे हैं। इनमें बख्तावर चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-पांच से शीतला माता रोड, कृष्णा चौक, रेजांगला चौक और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड शामिल हैं। मंगलवार सुबह जीएमआरएल की अध्यक्ष डी तारा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जीएमआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे के अलावा एचएमआरटीसी, जीएमडीए और एचएसवीपी के अधिकारी शामिल हुए। जीएमआरएल ने इस बैठक में पक्ष रखा कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण दो चरणों में हो रहा है। पहले चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.