ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण की एक अड़चन दूर, कहां अब भी परेशानी?
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण की एक अड़चन दूर हो गई है। सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो के निर्माण के बीच में आ रही 220केवीए बिजलीघर की करीब 400 वर्ग मीटर जमीन देने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। इसमें शर्त रखी है कि बिजली उपकरणों को जीएमआरएल के खर्चे पर स्थानांतरित किया जाएगा।जारी किया था 409 करोड़ का टेंडर जीएमआरएल ने गत 16 जून को मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए करीब 409 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इस टेंडर को 22 जुलाई को खोला जाना था, लेकिन अब इसकी समयावधि को बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया है। मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए पहले टेंडर पांच मार्च को जारी किया था, लेकिन कम कंपनियों के आगे आने की वजह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.