ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण पर 1662 करोड़ खर्च होंगे
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार द्वारा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण की अनुमति मिलने के बाद गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने सोमवार को आधिकारिक टेंडर जारी कर दिया है। दूसरे चरण के निर्माण पर करीब 1662.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेट्रो के दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डीएलएफ साइबर सिटी तक करीब 15.3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग और वायाडक्ट तैयार होना है। विश्व बैंक से मिले ऋण की मदद से यह परियोजना पूरी होगी।
टेंडर की जानकारी टेंडर दस्तावेज पांच अक्तूबर से 18 नवंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे, जबकि 21 अक्तूबर को प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। इस चरण में कुल 14 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.