उरई, अप्रैल 9 -- उरई। कुदरत के कहर से फसल बर्बाद होने पर शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में रह रहे किसान ने बुधवार रात चूहा मार दवा खाकर खुदकुशी कर ली। अचेत हालात में परिजन किसान को मेडिकल कॉलेज ले गए थे जहां इलाज के कुछ देर बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक हमीरपुर के सरीला में 15 बीघा गेहूं की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद होने पर किसान तनाव में था। हमीरपुर के सरीला थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा निवासी 50 वर्षीय लखन सिंह राजपूत काफी सालों से उरई शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर वे तनाव में थे। बुधवार देर शाम चू मार दवा खा ली जिससे वह अचेत हो गए। कुछ देर बाद उनको परिजन उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां रात में किसान लखन सिंह की मौत ...