मेरठ, मई 1 -- गुरुवार देर शाम से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि से शुक्रवार को दिन-रात के तापमान सामान्य से नीचे चले गए। तापमान में इस गिरावट से गर्मी एवं लू फिलहाल पूरी तरह से गायब है। बारिश से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और यह खराब श्रेणी से निकल मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। आज से तीन मई तक वेस्ट यूपी में बादल और धूप का मिलाजुला मौसम रह सकता है। कुछ हिस्सों में छुटपुट बूंदें गिर सकती हैं। चार से छह मई तक वेस्ट यूपी में फिर से आंधी-बारिश का दौर लौटने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव से पारा लुढ़का, प्रदूषण से भी राहत मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 33.6 एवं 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से क्रमश: 4.3 एवं 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार ...