सिद्धार्थ, मार्च 22 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र महीने में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले मौसम ने शुक्रवार के दिन में बारिश कराई। वहीं कई इलाकों में ओले भी गिरे। इसके बाद देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार सुबह करीब नौ बजे तक जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में तैयार खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं। गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। कटाई से ठीक पहले मौसम के इस बदलाव ने किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि और बारिश ने हालात बिगाड़ दिया। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सिय...