जमशेदपुर, जनवरी 31 -- ओलीडीह ओपी अंतर्गत गांधी मैदान में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर से साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी मैदान में कुछ युवक बैठकर ब्राउन शुगर पी रहे है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पहने जैकेट के बाएं पॉकेट से एक प्लास्टिक की 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जितु के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...