नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- ओला इलेक्ट्रिक इन दिनों टू-व्हीलर सेल्स को लेकर जूझ रही है। कंपनी को पिछले कुछ महीनों से लगातार सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि, कंपनी खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातर नए प्रयास कर रही है। अब इसमें इलेक्ट्रिक कार का नाम भी शामिल होने वाला है। दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक ने पहले मास-मार्केट स्कूटर के लिए इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट को टाल दिया था, अब एक छोटी इलेक्ट्रिक कार के लिए पेटेंट फाइल किया है। यह कंपनी के E4W सेगमेंट में आने के प्लान का संकेत देता है। संकल्प 2025 इवेंट के दौरान ओला इलेक्ट्रिक ने जेन 4 मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म दिखाया, जिसे स्कूटर, थ्री-व्हीलर और कारों के आर्किटेक्चर को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। पेटेंट में एक 5-डोर हैच दिखाया गया है। यह साइज में कॉम्पैक्ट है, जिसे MG कॉमेट EV, टाटा टि...