सीवान, मार्च 22 -- मौसम की बेरुखी इसी तरह बनी रही और ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। आम और लीची के मंजर में लगे फूल झड़ेंगे ही, प्याज समेत सभी हरी सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा। अरहर की फसल में लगी फूल-फलियों पर भी असर दिखेगा। मौसम की बेरुखी से गुरुवार को दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक हो गया है। मौसम को जानने वालों का कहना है कि रात में ठंड की स्थिति भी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...