रांची, मई 4 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड पर रोंगो से कुड़ापुर्ती तक रविवार शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचा दी। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं और जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में अंधेरा छा गया है। स्थिति को देखते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने एसडीएम दीपेश कुमारी और अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को फोन पर निर्देश देकर शीघ्र नुकसान का आकलन और मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने को कहा। निर्देश के बाद अंचलाधिकारी ने जिउरी समेत प्रभावित गांवों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया और ग्रामीणों से आवेदन, फोटो व बैंक विवरण जमा करने को कहा। यह भी पढ़ें- झारखंड के खूंटी में आंधी-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 70 Km की रफ्तार से चलीं हवाएं ...