महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवाददाता। बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे गहराने लगी है। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की बारिश और ओलावृष्टि से तबाह फसलों का सर्वे करा मुआवजा की मांग उठाई है। दो दिन जिले भर में बैमौसम बारिश और जगह-जगह हुई ओलावृष्टि ने फसलों को तहस नहस कर दिया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से मुलाकात करते हुए बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के सर्वे कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि बुंदेलखंड में रोजगार संसाधनों की कमी के चलते लोगों की आजीविका चलाने का मुख्य साधन खेती ही है। बेमौसम बारिश से खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.