अलीगढ़, अप्रैल 1 -- n किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें n अकराबाद, अतरौली व मडराक क्षेत्र में हुई बारिशअकराबाद, संवाददाता। मंगलवार को हुई बारिश ने किसानों के दिल की धड़कने बढ़ा दी। इस दौरान अकराबाद, मडराक, अतरौली आदि स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों ने सिर पकड़ लिया। इस समय गेहूं की फसल पक कर खड़ी हैं। बारिश व ओलावृष्टि ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत करेंगे।अकराबाद के बरौठ गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बताया है कि इससे करीब 500 बीघा गेहूं, 200 बीघा मक्का और लगभग 15 बीघा भिंडी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। गांव के धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अचानक ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी-तूफ...