पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़। देवलथल के कुरानी बिछुल की एक महिला ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। सोमवार को बिछुल निवासी रेवती देवी ने बताया कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण उनके मकान की छत टूट गई है। उन्होंने कहा कि छत टूटने से अब उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...