गुमला, अप्रैल 8 -- भरनो प्रतिनिधि। जिले के भरनो प्रखंड के डोंबा,दूड़िया, दतिया, परवल समेत आसपा स के कई गांवों में मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी-तूफान,जोरदार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से लगभग 30 एकड़ में लगी सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। जिससे क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं। भरनो प्रखंड का डोंबा गांव सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां की बड़ी आबादी सालों भर सब्जी की खेती पर निर्भर रहती है। किसान गोपाल महतो ने अपने खेतों में खीरा,भिंडी,कद्दू, फूलगोभी और बंदगोभी की फसल लगाई थी। जो ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं केदार महतो,प्रकाश महतो, शिव महतो, बालों महतो, बुधवा महतो और भगवती महतो के खेतों में लगी गाजर,मिर्ची और भिंडी की फसल भी बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि यदि केवल ...