हरदोई, अप्रैल 11 -- बिलग्राम। बिलग्राम तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान व खाद बीज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया । सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिलग्राम को देकर कहा है कि बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि व भारी बारिश से किसानों की फसल गेहूं आदि बर्बाद हो गया है। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान दर दर भटकने के लिए मजबूर हैं। फसल बर्बाद होने की वजह से किसानों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में कहा गया कि समस्त गांवों का सर्वे कराकर किसानों की फसल का मुआवजा दिया जाए। उनकी नष्ट हुई फसल के नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने बताया कि ग्राम गौरा, तपनौर, जेहदीपुर जूरा...