रांची, मई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय सचिव विप्रा भाल के साथ लंबी वार्ता की और राज्य में संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। झारखंड में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर आम, लीची, तरबूज, खरबूज, सब्जियों, मक्का एवं दलहन की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं खेतों में तैयार खड़ी सब्जियां और फलदार पेड़ों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य के आपद...