संभल, अप्रैल 11 -- जिलेभर में रविवार को बेमौसम बारिश हुई थी। बारिश के साथ बहजोई क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं और मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी तैयार फसलें देखते ही देखते बर्बादी की चपेट में आ गईं, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। बहजोई क्षेत्र के राजपुर व भवन गांव में 25.57 हेक्टेयर गेहूं की फसल ओलों की मार से पूरी तरह प्रभावित हुई है। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि अब तक 129 किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शासन से प्राप्त होते ही सभी प्रभावित किसानों को मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों व कृषि विभाग की टीम ने मिलकर सर्वे के आधार पर 53 किसानों को नामांकित किया है, जिनकी फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं। 51 बीमित किसानों के नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.