गिरडीह, मई 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। गुरुवार को देवरी के मंडरो समेत विभिन्न गांवों में आकाशीय मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी पानी व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ओलावृष्टि से किसानों के खेत में लगे जेठुआ एवं आम फलों में भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई। प्रखण्ड के मारूडीह, मंडरो, हरला, हरला, बैरिया बरवाबाद, बंगारो, चितरोकुहा, खसलोडीह, नीमाड़ीह गांवों में मेघ गर्जन के साथ आंधी पानी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों के खेतों में लगे जेठुआ फसल को काफी नुकसान होने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- तीन खबर अतिक्रमण वाला स्टोरी भी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...