रामगढ़, मई 12 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी की ओर से ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान को लेकर किसानों को मुआवजा देने की मांग बीडीओ से की गई। ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सही से सर्वे कर  सभी किसानों को अविलंब मुआवजा दिया जाए और जो सर्वे हो उसको सार्वजनिक किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जेएलकेएम आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के।दौरान केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू, केंद्रीय संगठन सचिव राजेंद्र बेदिया, प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग महतो, अजीत महतो, कमलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...