उरई, मई 10 -- कोंच। संवाददाता गल्ला मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के नेता चतुरसिंह पटेल ने बताया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें 70 प्रतिशत से अधिक नष्ट हुई हैं, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।बैठक में नमामि गंगे परियोजना के तहत बने नालों की सफाई और पानी की नियमित सप्लाई की मांग भी उठाई गई। ग्राम पचीपुरा कला में खड़ंजा हटाए जाने से जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिसे तुरंत ठीक कराने की मांग की गई। इसके अलावा गांवों में नालों की सफाई, बिजली के झूलते तारों को सही कराने और अतिरिक्त पोल लगाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति और मीटर रीडरों की अ...