हरिद्वार, जनवरी 30 -- पथरी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा। इस पर चिंता जताते हुए विधायक अनुपमा रावत ने धामी सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। बीते मंगलवार को मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश के साथ गिरे ओलों ने सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। कई जगह फसलों की बालियां टूट गईं और खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। किसान विजय सैनी, पवन चौहान, गालिब हसन, दलीप राणा, पुरुषोत्तम सैनी, श्याम सुंदर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जाकिर, इरशाद अली, गुलजार अली, सोनी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.