उरई, अप्रैल 4 -- उरई/माधौगढ़। संवाददाता कई दिनों से मौसम के रुख से परेशान किसानों के ऊपर फिर से आफत टूट पड़ी। शनिवार को अचानक हुई तेज आलावृष्टि के साथ ही आंधी पानी ने खेतों में खड़ी व कटी रखी गेहूं की फसलों को स्वाहा कर दिया है इससे किसान सदमे में हैं। कई खेतों में कटे रखे करपा उड़कर दूसरे के खेतों में पहुंच गए हैं। किसानो द्वारा सत्तर फीसदी तक नुकसान बताया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने भरण पोषण का भी संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।लगातार बदल रहे मौसम ने अचानक फिर से करवट बदली इसके बाद बूंदाबांदी के बाद ओलों ने माधौगढ़, रामपुरा कुठौंद से लेकर अन्य क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई।माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम मिहौनी ,रजपुरा,अकबरपुरा,बैनीपुरा, सुरपतिपुरा,रामनगर,बिजद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.